गोंडा, जुलाई 7 -- यूपी में गोंडा की सियासत के पुरोधा और हर दिल अजीज पूर्व कृषि मंत्री कुंवर आनंद सिंह उर्फ अन्नू भइया का पार्थिव शरीर सोमवार करीब 11 बजे मनकापुर स्थित उनके महल पहुंचा। उनका अंतिम दर्शन करने के लिए भारी भीड़ जुटी है। मनकापुर और आसपास के बाजारों में शोक के चलते दुकानें बंद है। पूर्व मंत्री आनंद सिंह जी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना की है। मुख्यमंत्री ने आनंद सिंह के पुत्र केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया के पिता मनकापुर स्टेट के राजा आनंद सिंह का रविवार रात उनके लखनऊ आवास पर निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। पूर्व मंत्री र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.