दुमका, फरवरी 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा को विश्वविद्यालय का लोकपाल नियुक्त किया गया है। उपरोक्त जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ बिमल प्रसाद सिंह के आदेश पर कुलसचिव ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार प्रो. सिन्हा को अधिकतम 3 वर्ष या 70 वर्ष का आयु पूरा करने तक के लिए विश्वविद्यालय का लोकपाल नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो प्रो डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा एसकेएमयू के कुलपति रह चुके है और रांची विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर है।उक्त नियुक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ बिमल प्रसाद सिंह द्वारा यूजीसी और राजभवन से प्राप्त एक चिट्ठी के आलोक में विज्ञापन जारी कर किया गया है। यूजीसी के छात्र शिकायत निवारण अधिनियम 2023 के अनुसार विश्...