मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता थाना क्षेत्र के रहीमपुर रक्सा गांव में गुरुवार रात 11 बजे पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी-डंडा से पीटकर असेसर पासवान (32) की हत्या कर दी। वह गांव के मुंशी पासवान का पुत्र था। वह सात माह बाद पुणे से होली को लेकर गांव आया था। उधर, युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद ग्रामीणों ने एक हमलावर मंगल पासवान को पकड़ कर सकरा पुलिस के हवाले कर दिया। घटना में शामिल अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग में होने की आशंका पुलिस जता रही है। वहीं, युवक के हत्या के बाद गांव के दो गुटों में तनाव उत्पन्न हो गया। वारदात की सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकरा टू, थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल समेत काफी संख्या में पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.