देवघर, फरवरी 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद स्व.सुरेश चरण मिश्रा उर्फ मुन्ना बाबू की 33वीं पुण्यतिथि उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर मनायी गयी। मिली जानकारी के अनुसार आज ही के दिन 7 फरवरी 1992 को उनकी हत्या कर दी गयी थी। वे कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सहित देवघर नगर पालिका वार्ड संख्या 2 के वार्ड पार्षद भी थे। उन्होंने अपने जीवन काल में काफी संख्या में शहर के गरीबों व जरुरतमंदों की मदद की। उनके पुण्यतिथि पर उनकी पुत्री निवर्तमान उपमहापौर देवघर नगर निगम नीतू देवी ने विभिन्न चौक-चौराहों पर लगे उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान चांदनी चौक, लक्ष्मीपुर चौक, शिक्षा सभा चौक, बाबा मंदिर का पूरब दरवाजा, वैद्यनाथ लेन, दु:खी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.