आगरा, जुलाई 3 -- नगर निगम में भाजपा की महिला पार्षद के खिलाफ टिप्पणी करना एक पूर्व कर्मचारी को भारी पड़ गया। महिला पार्षद ने पूर्व कर्मचारी की जमकर झाड़ लगाई और चेतावनी दी डाली कि आगे से कोई हरकत तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराएगी। घटना गुरुवार दोपहर की है। शाहगंज क्षेत्र की एक भाजपा पार्षद अपने किसी काम से नगर आयुक्त कार्यालय आई थीं। वह नगर आयुक्त कार्यालय के कर्मचारियों के बात कर रही थी कि वहां मौजूद नगर निगम के एक पूर्व सफाई कर्मचारी ने महिला पार्षद के खिलाफ टिप्पणी कर दी जो पार्षद ने सुन ली। इस पर गुस्साई पार्षद ने उस पूर्व कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। पार्षद ने बताया कि वह भी वाल्मीकि समाज का है। इससे पहले भी इसी तरह की हरकत कर चुका लेकिन पार्षद ने अनसुना कर दिया था लेकिन गुरुवार को फिर उसने अभद्र टिप्पणी की। पार्षद ने चेतावनी दी है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.