वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। वासुदेव यादव बीते चार मार्च से जेल में बंद है। गैर जमानती वारंट जारी होने पर सतर्कता अधिष्ठान ने उन्हें प्रयागराज से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। अदालत ने आरोपित की जमानत अर्जी इस शर्त पर मंजूर की है कि वह मुकदमे के सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित रहेगा। वह किसी भी गवाहों को प्रभावित अथवा आतंकित नहीं करेगा। इसके साथ बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.