कुशीनगर, मार्च 23 -- पडरौना, निज संवाददाता। पूर्व एमएलसी एवं सपा के वरिष्ठ नेता रामअवध यादव फिर से पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद शुकरुल्लाह अंसारी के इंतकाल के बाद से यह पद रिक्त हो गया था। पार्टी ने फिर से भरोसा जताते हुए रामअवध यादव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। सदर तहसील क्षेत्र के सिसवा मठिया गांव के निवासी रामअवध यादव पूर्व में भी सपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा सपा के शासनकाल में देवरिया-कुशीनगर सीट से एमएलसी निर्वाचित हुए थे। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और कार्य को देखते हुए पुन: सपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार को जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों को हुई, बधाई देने का दौर शुरू हो गया। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, विक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.