हाथरस, नवम्बर 20 -- हाथरस। पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के पिता रामचरन उपाध्याय का गुरुवार को आगरा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। शहर के आगरा रोड स्थित बामौली हाउस पर शाम को उनके अंतिम दर्शन के लिए शव को लाया गया। जानकारी वहां बड़ी शहर और आस-पास के जिले के राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारी उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। सादाबाद विधान सभा के मुरसान ब्लॉक के गांव बामौली निवासी रामचरन उपाध्याय लगभग 90 वर्षीय थे। कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने गुरुवार की दोपहर को अंतिम सांस ली। रामचरन उपाध्याय के चार पुत्र और तीन पुत्रवधु पूरी तरह से राजनीतिक में सक्रिय हैं। जबिक उनके दो पुत्र सरकारी सेवा में हैं। रामवीर उपाध्याय उत्तर प्रदेश सरकार ...