दरभंगा, मार्च 17 -- दरभंगा। दरभंगा नगर निगम के पूर्व उप महापौर व भाजपा नेता भरत सहनी का असामयिक निधन गत शनिवार को हो गया। इसकी सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा से संगठन के मजबूत स्तम्भ और समाजसेवा में सक्रिय रहे। शनिवार की रात जब दिवंगत भरत सहनी का पार्थिव शरीर दरभंगा पहुंचा तो मंत्री श्री सरावगी उनके आवास पर उपस्थित थे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। रविवार को प्रात: उनके अंतिम संस्कार में श्री सरावगी आजमनगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा ध्वज समर्पित किया और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से दी। उधर, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, अमलेश झा, अभय झा, ...