लखनऊ, अगस्त 17 -- नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता के मंच पर बैठने को लेकर सदन की बैठक में विवाद हो गया। कांग्रेस सदस्य मुकेश सिंह चौहान ने सवाल उठाया कि जब वह कार्यकारिणी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और अब उपाध्यक्ष पद पर नहीं हैं, तो किस अधिकार से मंच पर बैठे हैं। इस पर महापौर ने नेता विपक्ष कामरान वेग से राय पूछी। उन्होंने कहा कि उनके मंच पर बैठने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, वे बैठ सकते हैं। हालांकि, भाजपा पार्षद देव शर्मा मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा ने इसका विरोध किया और कहा कि गिरीश गुप्ता अब कार्यकारिणी सदस्य या उपाध्यक्ष नहीं रहे हैं, इसलिए मंच पर बैठने का अधिकार नहीं है। हां, यदि महापौर चाहें तो उन्हें बैठा सकती हैं। मुकेश सिंह ने नियम का हवाला देते हुए आपत्ति जताई। इसके बाद गिरीश गुप्ता को मंच से उतरकर भाजपा पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.