नई दिल्ली, जनवरी 12 -- पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ गई है। हृदय संबंधी परेशानी के चलते उन्हें सोमवार दोपहर एम्स के कॉर्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। कॉर्डियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव नारंग के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मालूम हो कि पिछले वर्ष मार्च में उन्हें हार्ट अटैक के कारण एम्स में भर्ती किया गया था। तब उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछने दिनों दस जनवरी को वह बेहोश हो गए थे। इसके बाद सोमवार दोपहर वह जांच के लिए एम्स पहुंचे। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। इसके बाद सीटी स्कैन, एमआरआई सहित कई जांच कराने की सलाह दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.