नई दिल्ली, फरवरी 13 -- अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ चित्रगुप्त नगर थाने में पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 44 / 2026 दर्ज किया गया है। जहानाबाद की नाबालिग छात्रा को लेकर इन्होंने टिप्पणी की थी। पुलिस उनका मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है। शुक्रवार को उनके आवास पर गिरफ्तारी के लिए बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची थी। अमिताभ दास ने मीडिया में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बयान दिया था। उन्होंने निशांत कुमार का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी। उन्होंने गृहमंत्री सम्राट चौधरी पर विवादास्पद पोस्ट किया था। शुक्रवार को अमिताभ दास के घर पर पटना पुलिस की टीम पहुंची और छापेमारी की गई। उनके आवास चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस उनके पाटलिपुत्र कॉलोनी में प...