संवाददाता, जनवरी 31 -- धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की शनिवार की सुबह तबीयत बिगड़ गई। अपेंडिक्स की शिकायत के बाद उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम उपचार कर रही है। लखनऊ के रहने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में 10 दिसंबर से बंद हैं। जिला जज की अदालत से उनको जमानत भी मिल गई है, लेकिन अभी तक जमानतदारों के कागजात जमा नहीं किए गए हैं। अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि सुबह उनको दिक्कत हुई। जिसके बाद जेल के चिकित्सक ने जांच की और फिर उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज भेज दिया गया। उन्हें अपेंडिक्स की शिकायत है। उन्हें वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार हो रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.