देवरिया, जनवरी 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की रिहाई, मामले की सीबीआई जांच सहित अन्य मांगों को लेकर संगठन कार्यकर्ताओं कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। आजाद अधिकार सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और धरना पर बैठ गए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के साथ घटना मानवाधिकारों का उल्लंघन है। यह सरकार की दमनकारी मशीनरी के दुरुपयोग का उदाहरण है। उनकी गिरफ्तारी अवैध है। दुर्भावना और प्रतिशोध में कार्रवाई की गई है, जो गलत है। इसका उद्देश्य उत्पीड़न, भय उत्पन्न करना और आवाज दबाना लग रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.