पटना, मार्च 16 -- बिहार कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अशोक चौधरी राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष बनाये गये हैं। राज्य सरकार ने सप्तम राज्य वित्त आयोग का गठन कर दिया है। तीन सदस्यीय राज्य वित्त आयोग में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल कुमार और पटना विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापक डॉ. कुमुदनी सिन्हा को सदस्य बनाया गया है। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, आयोग का गठन भारतीय संविधान के अनुच्छेद-243 के तहत राज्य पंचायत अधिनियम 2006 की धारा-168 और नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा- 71 के प्रावधानों के तहत किया गया है। आयोग की अनुशंसाएं वित्तीय वर्ष 2026-31 तक होगी लागू : सप्तम राज्य वित्त आयोग को अपनी अनुशंसाएं वित्तीय वर्ष 2026 तक देनी होगी। आयोग की सभी अनुशंसाएं 2026-31 तक लागू होगी। मालूम हो कि, राज्य वित्त आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.