आगरा, मार्च 15 -- पूर्वोदय बुद्ध विहार, चक्कीपाट का स्थापना दिवस समारोह 18 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। शनिवार को बुद्ध विहार प्रबंध समिति के अध्यक्ष करतार सिंह भारतीय और राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष धर्मप्रकाश भारतीय ने बताया कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 18 मार्च 1956 को रामलीला मैदान में एक सम्मेलन को संबोधित किया था। उसी दिन उन्होंने पूर्वोदय बुद्ध विहार, चक्कीपाट में बुद्ध प्रतिमा स्थापित कर विहार की स्थापना की थी। यहां बाबा साहब की अस्थियां भी स्थापित हैं। डॉ. रामबाबू हरित ने कहा कि पूर्वोदय बुद्ध विहार, चक्कीपाट एक वैश्विक धरोहर है। समिति के मंत्री चौधरी रामगोपाल ने बताया कि 18 मार्च को प्रतिवर्ष यह दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस अवसर पर बुद्ध विहार को भव्य रोशनी से सजाया जाएगा। धम्म शोभा यात्रा सुबह 8 बजे निकलेग...