लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ। पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। रेलवे सुरक्षा बल, स्काउट गाइड और मंडल के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने परेड निकाली। देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने ऐशबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में प्रातः 9.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। रेल अधिकारियों, कर्मचारियों व रेल उपभोक्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रगान के पश्चात परेड का निरीक्षण किया व सलामी ली। कहा कि इस अवसर पर मैं देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना एवं सुरक्षा बलों के वीर जवानों को नमन करता हूं, जो कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा कर रहे हैं। इस दौरान एडीआरएम (परि) नीतू, एडीआरएम (इंफ्रा) भुवनेश सिंह, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.