गोरखपुर, दिसम्बर 31 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे ने पहली बार विभागीय पदोन्नति परीक्षा को कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में टैबलेट के माध्यम से आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के जूनियर इंजीनियर के पदोन्नति कोटे के 10 कैटेगरी की परीक्षा हुई, जिसमें लगभग 500 उम्मीदवारों ने भाग लिया। दूसरे चरण में विभिन्न विभागों के पदोन्नति कोटे एवं एलडीसीई कोटे के 15 कैटेगरी की परीक्षा कराई गई, जिसमें लगभग 2,100 उम्मीदवारों भाग लिया। यह पहल न केवल तकनीकी नवाचार का उदाहरण है, बल्कि पारदर्शिता, दक्षता एवं समयबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। अब तक विभागीय परीक्षाएं पारम्परिक लिखित माध्यम से आयोजित होती रही हैं, जिनमें प्रश्नपत्रों की छपाई, वितरण, मूल्यांकन एवं परिणाम घोषित करने में काफी समय लगता था। टैबलेट आधारित ...