नई दिल्ली, जून 2 -- देश का अधिकांश उत्तरी हिस्सा जहां तेज हवाओं और गर्मी से जूझ रहा है वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। बारिश और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में पूर्वोत्तर में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को सिक्किम में भूस्खलने की वजह से सेना के तीन जवानों की जान चली गई। पिछले चार दिनों में ही पूर्वोत्तर के इलाकों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में 34 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। एक दिन पहले दिल्ली में हवाओं के साथ बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया था। सिक्किम के छातेन सैन्य शिविर के पास ही लैंडस्लाइड के बाद कम से कम तीन जव...