रांची, फरवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के तहत राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा में रांची आए पूर्वोत्तर भारत के छात्र प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कि यह यात्रा भारत की विविधता में एकता के भाव को जागृत करने में धरातल पर कार्य कर रही है। यह यात्रा भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य भी कर रही है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र और उपहार भेंट किया। संवाद के दौरान झारखंड के जनजातीय समुदाय के विषय पर चर्चा की गई। साथ ही, झारखंड के मुख्य पेशा और रोजगार की भी चर्चा की गई। मिकी वायर के मुख्य प्रबंधक अमित कुमार ने सभी को मिकी वायर प्राइवेट लिमिटेड किस प्रकार से कार्य करती है, इसे वीडियो के माध्य...