जमशेदपुर, जुलाई 1 -- झारखंड में इस बार मानसून ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वर्ष 2015 से 2025 के बीच पिछले 11 वर्षों में पहली बार जून में सर्वाधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। खासकर जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम जिले में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। इस साल जून में 607.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक है। जमशेदपुर के बाद रांची दूसरे स्थान पर रहा, जहां 600.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद लातेहार (508.7 मिमी) और सरायकेला-खरसावां (501.6 मिमी) का स्थान रहा। यह आंकड़ा बताता है कि पूरे राज्य में मानसून ने जमकर कहर बरपाया है। अन्य जिलों की बात करें तो रामगढ़ में 486.2 मिमी, सिमडेगा में 441.6 मिमी, लोहरदगा में 395.1 मिमी, पश्चिमी सिंहभूम में 382.5 मिमी, खूंटी में 380.5 मिमी, चतरा में 375.4 मिमी, धनबाद में 343.4 मिमी,...