जमशेदपुर, जून 13 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में 15 से 30 जून तक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों के लिए 'धरती आबा जनभागीदारी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सबसे पिछड़े तबकों तक पहुँचाना है।समाहरणालय परिसर से इस अभियान की शुरुआत सांसद विद्युतवरण महतो, जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर जनभागीदारी को प्रोत्साहन का संदेश दिया।सांसद विद्युतवरण महतो ने इसे सामाजिक समावेशन की दिशा में एक सशक्त कदम बताया, जबकि संयुक्त सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.