जमशेदपुर, मई 14 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में बीते तीन महीने में करीब दो हजार राशन कार्ड रद्द किये गये हैं। इसके कारण इन राशन कार्ड में दर्ज लगभग आठ हजार लाभुकों के नाम कट गये हैं। ये सभी कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बनवाए गए पीएच और अंत्योदय श्रेणी के थे। इन राशन कार्डों में करीब 90 प्रतिशत शहरी क्षेत्र के हैं। पहले पीएच और अंत्योदय श्रेणी में 16 लाख 61 हजार से अधिक लाभुक हुआ करते थे। लेकिन अब यह संख्या घटकर 16 लाख 54 हजार से कम हो गई है। आइए जानते हैं कि प्रशासन ने इन राशनकार्ड धारकों का नाम क्यों काट दिया। राज्य स्तर पर एनएफएसए के आहार पोर्टल की निगरानी के फलस्वरूप यह पता चलता रहता है कि बीते छह महीने से कितने राशन कार्ड धारकों ने अनाज नहीं उठाए हैं। फिर हर महीने उपायुक्त के द्वारा ली जाने वाली आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.