जमशेदपुर, जनवरी 8 -- जमशेदपुर। जिला प्रशासन की ओर से पूर्वी सिंहभूम प्रथम साहित्य उत्सव का आयोजन शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। गोपाल मैदान में यह तीन दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन 10 से छह बजे तक इसका आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर के नामचीन साहित्यकार शामिल होंगे। इस दौरान कई बुक स्टॉल लगाये जाएंगे। संवाद सत्र आयोजित होंगे, प्रदर्शनी आयोजित होगी, कहानियों का पाठ होगा और वहीं पर चित्रांकन होगा एवं सांस्कृतिक कार्यकम होंगे। कार्यक्रम के आरंभ में जनजातीय नृत्य से पारंपरिक ढंग से अतिथियों का स्वागत होगा। लोहे का आदमी और लोहारिन नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। स्थानीय छऊ नृत्य कला की प्रस्तुति दी जाएगी और जनजातीय खेल की प्रस्तुति होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...