जमशेदपुर, फरवरी 17 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला ने धान अधिप्राप्ति योजना के तहत दो लाख क्विंटल धान की खरीद कर ली है। रविवार तक जिले में दो लाख तीन हजार छह सौ क्विंटल धान की खरीद कर ली गई थी। हालांकि यह जिला को मिले कुल लक्ष्य का मात्र एक तिहाई है। क्योंकि पूर्वी सिंहभूम जिला को छह लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला है। राज्य में पहले नंबर पर हजारीबाग जिला है, जिसने दो लाख 67 हजार क्विंटल धान की खरीद की है। हालांकि हजारीबाग जिले का लक्ष्य मात्र साढ़े तीन लाख क्विंटल ही है। हालांकि कोल्हान के अन्य दो जिले धान खरीद में बुरी तरह पिछड़ गये हैं। दोनों को तीन-तीन लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला है जबकि वे 36-36 हजार क्विंटल धान खरीद कर राज्य के कुछ वैसे जिलों में शामिल हो गये हैं जिन्होंने सबसे कम खरीदारी की है। 31 मार्च तक खरीद की तिथि...