जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- पूर्वी सिंहभूम को फिर राज्य में सबसे अधिक धान खरीद का लक्ष्य मिला है। यह लक्ष्य छह लाख क्विंटल खरीद का है। हालांकि यह मात्रा पिछले साल हासिल लक्ष्य से एक लाख क्विंटल से कम है। पिछले साल शुरू में छह लाख क्विंटल धान खरीद का ही लक्ष्य दिया गया था। लेकिन बाद में लक्ष्य संशोधित कर सात लाख क्विंटल कर दिया गया था। राज्य खाद्य निगम ने इस लक्ष्य को हासिल भी कर लिया। सात लाख आठ हजार क्विंटल के करीब धान की खरीद हुई थी। दरअसल राज्य सरकार ने सभी जिलों के लिए धान खरीद का लक्ष्य तय कर दिया है। धान खरीद का लक्ष्य हासिल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अग्रिम तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत 20 मिलरों को चावल तैयार करने के लिए राजी किया गया है। साथ ही 54 लैम्पस को उनसे टैग किया गया है। लैम्पस के माध्यम से धान की खरीद किसानों से क...