नई दिल्ली, मार्च 25 -- पूर्वी सिंहभूम में पीएम आवास योजना अब लोगों की पहली पसंद नहीं रही। जिले में आशियाना का इंतजार कर रहे लोगों ने झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना को तवज्जो देना शुरू कर दिया है। तीन महीने में 2000 लाभुक पीएम आवास योजना को अलविदा कहकर अबुआ आवास की कतार में खुद को शामिल कराने में जुट गये हैं। इसकी वजह अबुआ आवास योजना में अधिक राशि और बड़ा मकान मिलना है।चाकुलिया सबसे आगे चाकुलिया प्रखंड में 1200 लोगों ने पीएम आवास से नाम वापस लिया है। वहीं, अन्य 10 प्रखंडों में 100 से 200 लाभुकों ने भी इस योजना को छोड़ने का फैसला किया। ये सभी अब अबुआ आवास योजना के तहत पक्के मकान पाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।बदलाव के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों को तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये मिलते हैं। पहली किस्त के रूप में 40 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.