जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तहत सेंट ऐंथनी स्कूल में 17-18 फरवरी को 19वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता होगी। पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ की 14 सदस्यीय टीम राजा रणवीर (कप्तान) के नेतृत्व में भाग लेगी। टीम में सोनू, रौशन, विकास, विनय गुप्ता, राहुल शर्मा, रोहित महातो, राहुल, प्रेम स्वामी, पियूष, अभिराज, सुमन महातो, सुनील बेसरा व अंकित सिंह शामिल।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...