जमशेदपुर, फरवरी 4 -- जमशेदपुर।राज्यपाल संतोष गंगवार के पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए थे। उन्हें विश्वविद्यालय परिसर में ही छात्रावास के पास गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे तय कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल होकर 12:45 में रांची के लिए रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...