जहानाबाद, जून 30 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के पूर्वी सरेन पंचायत के वार्ड नंबर 6 पीरगंज में दो दिनों से नल जल आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि मोटर खराब हो जाने के कारण आपूर्ति दो दिनों से बंद है। नल जल के इस मीनार से वार्ड संख्या चार में भी आपूर्ति होती है। मोटर खराब होने से दो वार्ड में आपूर्ति बंद हो गई है। इससे करीब ढाई सौ घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पानी के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीएचडीई कार्यपालक अभियंता को दिया है। लेकिन अबतक मोटर दुरुस्त नहीं किया गया है। पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिनके घरों में समर्सिबल नहीं वे आसपास के घरों या चापाकल से पानी ढोकर ला रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र मोटर को ठीक कर पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।...