जहानाबाद, मई 11 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड की पूर्वी सरेन पंचायत के अंतर्गत वार्ड संख्या चार में पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। इस वार्ड के अंतर्गत टेहटा बाजार के राजायन मोहल्ला और कन्या मध्य विद्यालय का क्षेत्र आता है। इस वार्ड में नल जल की आपूर्ति सभी घरों तक नहीं पहुंच रही है। आपूर्ति नहीं पहुंचने से सैकड़ो घर के लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की आवश्यकता अधिक हो गई है। चापाकल अधिकांश खराब हो गए हैं। बहुत कम लोगों के पास समरसेबल की सुविधा है। बहुत लोगों को दूसरे जगह से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। पानी की कमी के कारण अच्छे तरीके से स्नान भी नहीं हो पा रहा है। जिनके घरों में पशु हैं उनकी परेशानी तो और बढ़ गई है। कुछ लोगों ने बताया कि दूसरे घर से पानी लाने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.