दुमका, फरवरी 13 -- दुमका, प्रतिनिधि।पूर्वी रेलवे जोन कोलकाता के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर अपनी पूरी टीम के साथ गुरुवार को दुमका रेलवे स्टेशन पहुंचे। दुमका रेलवे स्टेशन के कोल यार्ड, रनिंग रूम आदि का निरीक्षण किया। रनिंग रूम की स्थिति देख जीएम असंतुष्ट दिखे। रनिंग रूम में अत्याधुनिक सुविधा नहीं है। स्टेशन में बेहतर रनिंग रूम का होना जरुरी है। निरीक्षण के दौरान जीएम मिलिंद देउस्कर ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि रेलवे स्टेशन के निकट रहने वाले लोगों को प्रदूषण से जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। दुमका के कुरुवा में कोल डम्पिंग यार्ड का काम चल रहा है। एक साल के अंदर लोडिंग का काम धीरे-धीरे कम हो जाएगा। दुमका से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की बात पर जीएम ने बताया कि सेक्शन की कैपेसिटी बढ़ेगी, तभी अधिक ट्रेने चलेगी। उन्होंने बताया कि दुमका-रामपुरहा...