बागपत, जनवरी 9 -- बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर में किशनपुर झाल के पास गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। दो दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर पूर्वी युमना नहर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक शव पड़ा मिला। सुबह के समय खेत में जा रहे किसानों ने युवक का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकाला। युवक के गले धारदार हथियार से हमला करने के निशान थे। उसके मुंह को कंबल से ढक रखा था। शव से कुछ दूरी पर एक बिस्तर पड़ा हुआ था, जिससे प्रतीत हो रहा था कि युवक की हतया के बाद उसको बिस्तर समेत किसी स्थान से लाकर नहर में डाला गया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.