कन्नौज, जून 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाइवे चौड़ीकरण के दौरान नगर के पूर्वी बाईपास पर मेजर जंक्शन बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था। चौड़ीकरण के बाद मेजर जंक्शन बनाने के लिए वहां हुए अतिक्रमण को कई महीने पहले स्थानीय प्रशासन ने हटवा दिया था। लंबी कवायद के बाद अब वहां मेजर जंक्शन बनाने का काम शीघ्र शुरू होने की संभावना बढ़ गई हैं। इसके लिए शनिवार को एनएचएआई ने क्षेत्रीय लेखपाल के साथ जमीन की पैमाइश भी कराई। छिबरामऊ के पूर्वी बाईपास पर लगने वाले जाम और यातायात को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एनएचएआई ने मेजर जंक्शन बनाने का निर्णय लिया था। सडक़ चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। पिछले कई महीनों से मेजर जंक्शन का काम नहीं हो पा रहा था। पहले तो वहां लोगों के कब्जे थे। कई बार नोटिस जाने के बाद भी जब कब्जे नहीं हटाए गए, तब एनएचएआई के अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.