नई दिल्ली, फरवरी 16 -- - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला, ट्रैफिक और जलभराव से मिलेगी राहत नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता विवेक विहार के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के लिए 1075 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। ये परियोजनाएं पीडब्ल्यूडी और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग से जुड़ी हैं।इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा एवं पूर्वी दिल्ली के कई विधायक मौजूद रहे। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी और जलभराव से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना पार क्षेत्र के नागरिक वर्षों से अपनी गलियों, नालियों और सड़कों के समुचित विकास क...