धनबाद, अगस्त 7 -- पूर्वी टुंडी। पूर्वी टुंडी प्रखंड की रघुनाथपुर पंचायत स्थित रघुनाथपुर और थलुआडीह गांव में छह लोग डायरिया से आक्रांत हैं। थलुआडीह में जामताड़ा से आए युवक की मौत भी हो गई है। मृतक यहां का दामाद था। ससुराल आया था। यहां डायरिया से पीड़ित हो गया। बीमार होने के बाद वापस जामताड़ा ला गया। वहां इलाज के दौरान एक प्राइवेट अस्पताल में उसकी मौत हो गई। डायरिया फैलने की सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विकास राणा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों का दौरा किया। सिविल सर्जन ने बताया कि रघुनाथपुर में सुरेश हेम्ब्रम (47), सोहागी मुर्मू (42) और शिशुलाल मुर्मू (47) डायरिया से पीड़ित हैं। थलुआडीह में नुनीता मुर्मू (25), पुतुल मुर्मू (75) और सोनाराम टुडू (45) पीड़ित हैं। रघुनाथपुर के तीन मरीज ...