चंदौली, सितम्बर 9 -- चंदौली, संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिले के प्रदीप मिश्रा को किसान कांग्रेस पूर्वी जोन का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विनोद सिंह गणित को किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। सोमवार को नवनियुक्त कांग्रेस नेता चंदौली स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए संगठन और किसानों की लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया है। कांग्रेस नेताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से देश में संगठन सृजन अभियान जोरों से चलाया जा रहा है। प्रदीप मिश्रा पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी क़े महासचिव और किसान कांग्रेस क़े जिलाध्यक्ष क़े पद पर कार्य कर चुके है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ नारायण मूर्ति ओझा, गंगा प्रसाद, किसान कांग्रेस क़े पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदीप पाण्डेय स...