सीतामढ़ी, जनवरी 26 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित मां जानकी स्टेडियम के कबड्डी प्रांगण में 51वी राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया |जिसमें सीतामढ़ी,पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण ने भाग लिया। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी मो इस्लाम , जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुजाता कुमारी ,उपाध्याय डॉ सुनील सुमन, सचिव पीयूष परिमल, संघ के मुख्य संरक्षक अतुल कुमार,संघ के चेयरमैन पंकज कुमार सिंह ,जिला कबड्डी टीम की कोच डॉ जुही कुमारी ,एकलव्य की कोच मेनका कुमारी आदि ने नारियल फोड़ कर इस जोनल राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया | इस प्रतियोगिता के शुभ अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने शुभकामनाएं दीं और खेल को खेल भावना व अनुशासन से खेलने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...