दुमका, सितम्बर 12 -- दुमका। पटना में 13 से 14 सितंबर 2025 को आयोजित हो रही पूर्वी क्षेत्र तीरंदाजी प्रतियोगिता में सेटर ऑफ एक्सीलेंस दुमका के कुल सात खिलाड़ी, दिनेश मुर्मू, अमन कुमार, कृष्णा पिंगवा, काजल कुमारी, हरियाली कोराह, सुशीला कुमारी, मेघा बेसरा उक्त प्रतियोगिता में भाग लेंगे, ये सभी खिलाड़ियों का चयन झारखंड तीरंदाजी टीम में हुआ है। उल्लेखनीय है कि खेल दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार के खेल विभाग ने राज्य में चलनेवाले आवासीय केंद्रों के बीच यह प्रतियोगिता रांची में आयोजित हुई थी। ये सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर सबसे ज्यादा सात पदक जीते थे। इनके साथ ही आवासीय तीरंदाजी केंद्र, दुमका के चंद्रमोहन सोरेन ने कांस्य पदक जीता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.