सुपौल, मई 11 -- सरायगढ़। एसएसबी और भपटियाही थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर थाना क्षेत्र के कोसी पूर्वी तटबंध किनारे से शुक्रवार को 6.50 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। एसएसबी बीओपी नरपतपट्टी के सहायक कमांडेंट राजा कुमार ने भपटियाही थाना पुलिस को बरामद गांजा सुपूर्द कर दिया गया। आवेदन में बताया कि एसएसबी नरपतपट्टी बीओपी को गुप्त सूचना मिली कि कोसी नदी के रास्ते गांजा का तस्करी की बात सामने आई। एसएसबी ने नाका दल का गठन कर कार्रवाई की। जिसमें थाना क्षेत्र के 24 किलोमीटर स्पर के पास कोसी नदी किनारे से गांजा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि एसएसबी बीओपी नरपतपट्टी के सहायक कमांडेंट राजा कुमार के आवेदन पर अज्ञात गांजा तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.