जमशेदपुर, जुलाई 19 -- जमशेदपुर। पूर्वी कीताडीह पंचायत अंतर्गत खासमहाल क्षेत्र में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय की स्थिति गंभीर रूप से जर्जर हो चुकी है। विद्यालय की छत से लगातार पानी टपकने के बावजूद लगभग 40 नन्हे छात्र-छात्राएं वहां पढ़ाई करने को मजबूर हैं। दो कमरों में संचालित इस विद्यालय की दशा बीते कई वर्षों से मरम्मत के इंतजार में है। स्कूल की छत टपकने के कारण बरसात में शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित होता है। इसके बावजूद बच्चों और शिक्षकों को जान जोखिम में डालकर क्लास करनी पड़ रही है। विद्यालय परिसर खासमहल अंचल कार्यालय के अंदर स्थित है। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। विद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। लगातार बारिश के कारण रास्ता दलदल में तब्दील हो चुका है, जिससे बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.