पटना, जुलाई 11 -- पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और इंद्र योग में शुक्रवार को सावन की शुरुआत हो गई। शिवालयों में भगवान भोले भंडारी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महादेव का जलाभिषेक किया गया और दूध से स्नान कराया गया। खाजपुरा शिव समेत बोरिंग रोड चौराहा स्थित भोलेनाथ के मंदिर में खासी भीड़ देखी गई। आनंदनाथ शिव मंदिर कॉलोनी मोड़, जलेश्वर महादेव मंदिर एलआईसी कॉलोनी, मनोकामना मंदिर बैंकमेंस कॉलोनी, मानस मंदिर विजय नगर, महावीर मंदिर बेऊर सहित शहर के तमाम शिवालयों में अल सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली। मंदिरों को भक्तों के लिए फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। श्रद्धालु पात्र में जल लेकर भोले भंडारी का जलाभिषेक व मंत्रजाप करते दिखे। सावन महीने की शुरुआत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और इंद्र योग में हुई है। ज्योतिषाचार्य प...