सीतामढ़ी, अक्टूबर 14 -- सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। जिले में मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी के बीच हल्का-हल्का ठंड का दस्तक होने लगा है। जिससे सोमवार को धूप का असर उतना गर्म नहीं रहा। शाम में हल्का-हल्का हवा से वातावरण में ठंडापन रहा। जिले में तापमान में गिरावट भी दर्ज हो रही है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस हो गई। वहीं न्यूनतम तापमान में भी कमी हुई है। औसतन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। एक दिन पहले धूप का कड़ा असर महसूस हुआ था। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि अभी आसमान साफ रहेगा। जिससे धूप का असर रह सकता है। वहीं मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है। अगले 15 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। सोमवार को जिले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.