विशेष संवाददाता, दिसम्बर 22 -- योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूर्वांचल के विकास के लिए काशी-विंध्य क्षेत्र के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके लिए अब क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। इसमें सात जिले वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। इसके गठन के बाद काशी-विंध्य क्षेत्र में आने वाले जिलतों में गुणवत्ता पूर्ण नागरिकों को सुविधाएं दी जाएंगी। इससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा और सुनियोजित विकास के साथ रोजगार का रास्ता खुलेगा। काशी-विंध्य क्षेत्र की मौजूदा आबादी दो करोड़ के आसपास बताई जा रही है। इसके विकास से सरकार पर कोई भार नहीं आएगा। यह भी पढ़ें- यूपी में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए गुड न्यूज, 43 जिलों में ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.