लखनऊ, अक्टूबर 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना में आजमगढ़ स्थित प्राचीन दुर्वासा ऋषि आश्रम के विकास के लिए एक करोड़ रुपये दिए गए हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दुर्वासा ऋषि आश्रम के आसपास पर्यटक सुविधाओं के विकास से आने वालों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ जिले की धरती प्राचीन काल से आध्यात्मिक ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रही है। यहां तीन महान ऋषियों दुर्वासा ऋषि, दत्तात्रेय और चंद्रमा ऋषि के धाम हैं। यहां विकास होने से पर्यटकों के लिए न केवल आस्थामय वातावरण तैयार होगा, बल्कि पूर्वांचल क्षेत्र में पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.