आजमगढ़, फरवरी 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुल्लहपार गांव के समीप पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के 238 किलोमीटर के पास रविवार को रेलिंग तोड़कर सरिया लदा अनियंत्रित ट्रेलर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक घायल हो गया, यूपीडा की टीम ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के किरिमिदीपुर थाना क्षेत्र के कमसंडी निवासी ट्रेलर चालक राधेश्याम पश्चिम बंगाल से ट्रेलर पर सरिया लादकर अयोध्या जा रहा था। कंधरापुर के दुल्लहपार गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टोल नंबर 238 पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक सामने कोई जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में पलट गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायल ट्रेलर चालक राधेश्याम को मंडलीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.