आजमगढ़, मार्च 23 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 188 के पास शनिवार की भोर में पंजाब से शराब लेकर बिहार जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद शराब की बोतलें बिखर गईं। दुर्घटना के बाद ट्रक के चालक-खलासी फरार हो गए। स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की टीम छानबीन करती रही। ट्रक राजस्थान का था। उसमें आगे और पीछे मिट्टी से भरी बोरियां रखी गई थीं। बीच में अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी थीं। पेटियों में कई ब्रांड की शराब थी। उन पर पंजाब में बिक्री की सूचना दर्ज थी। शनिवार की भोर में करीब पांच बजे ट्रक अनियंत्रित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से नीचे पलट गया। ट्रक के पहिये ऊपर हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक के चालक और खलासी फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर आस-पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.