आजमगढ़, फरवरी 21 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर निजामपुर गांव के समीप शनिवार की भोर में एक कार पीछे से ट्रक से जा भिड़ी। दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। मृत युवक सुल्तानपुर जिले का निवासी था। सुल्तानपुर जिले से शुक्रवार की शाम गोरखपुर जिले के बड़हलगंज बरात गई थी। शनिवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे कुछ बराती कार से बड़हलगंज से सुल्तानपुर लौट रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 197 पर अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के समीप आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार की अगली सीट पर बैठे 25 वर्षीय रजत कुमार मिश्रा पुत्र घनश्याम मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक 30 वर्षीय विक...