सुल्तानपुर, मार्च 28 -- भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर बताई गई उपलब्धियां कारेवन में औद्योगिक गलियारा बनाए का काम तेती से चल रहा जयसिंहपुर, संवाददाता। भाजपा प्रदेश सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर शुक्रवार को सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मुईली में पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों को अपनी उपलब्धियां बताई। कहा,सरकार जीरो टार्लेंस की नीति पर काम कर रही है। सदर विधानसभा क्षेत्र के मुईली में पार्टी कार्यालय पर मीडिया से रूबरू होते हुए विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले जब मोदी सरकार नहीं थी तो उस कार्यकाल को भी जनता ने देखा है। सदर जयसिंहपुर विधानसभा में 175 सड़कों का एक साथ टेंडर हुआ है। बिरसिंहपुर से बगियागांव दियरा तक सड़क का टेंडर हो चुका है। मोतिगरपुर से गोशैसिंहपुर जाने वाली सड़क का शिलान्यास कर दिया गय...