गाजीपुर, मई 22 -- पतार। बरेसर थाना क्षेत्र के बाराचवर पुलिस चौकी के तहत मूसेपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर एक शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बरेसर थानाध्यक्ष राजू पाण्डेय व चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश यादव ने कहा कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के चेहरे पर खून का निशान लगा हुआ था। टीशर्ट व हाफ पैंट सहित गुलाबी रंग का गमछा लिए था। उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.